छात्र आंदोलन की जीत पर सीपीआई ने दी बधाई, संघर्ष को लोकतंत्र की मजबूती बताया।
By Shubh Bhaskar ·
25 Jul 2026 ·
6 views
छात्र आंदोलन की जीत पर सीपीआई ने दी बधाई, संघर्ष को लोकतंत्र की मजबूती बताया।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) राजगढ़ इकाई ने छात्र आंदोलन की सफलता पर छात्रों को बधाई देते हुए इसे लोकतंत्र की मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
सीपीआई अलवर के महासचिव तेजपाल सैनी व राजगढ़ के सचिव मनोज कुमार बोहरा द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया कि छात्र आंदोलन के दबाव के चलते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को आंदोलन की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बयान में कहा गया कि छात्रों के आंदोलन को खड़ा करने में देश के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी भी एक महत्वपूर्ण कारण बनी, जिसके बाद छात्रों ने "काकरोच जनता पार्टी" का गठन किया।
प्रेस बयान में कहा गया कि इस आंदोलन ने न केवल सरकार को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर किया, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का संदेश भी दिया। पार्टी का कहना है कि सत्ता कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, संगठित और लोकतांत्रिक संघर्ष के माध्यम से उसे झुकाया या बदला जा सकता है।
सीपीआई ने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा दमनात्मक कार्यवाही की गई, लेकिन छात्रों ने संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ा, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सफलता मिली। पार्टी ने आंदोलन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।