ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।

By Shubh Bhaskar · 25 Jul 2026 · 32 views
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- प्रदेश में सितंबर से नवंबर के बीच प्रस्तावित पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों (एसडीएम/एसडीओ) को अपने-अपने क्षेत्र में ग्राम पंचायतों,पंचायत समितियों और जिला परिषदों के वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकालने के लिए अधिकृत किया है।
प्रदेश में 41 जिला परिषद, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में नवंबर तक चुनाव कराए जाने प्रस्तावित हैं। इसे लेकर राज्य सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
०5 अगस्त तक आएगी ओबीसी आयोग की रिपोर्ट
पंचायती राज संस्थाओं में आरक्षण प्रक्रिया के लिए ओबीसी आयोग की रिपोर्ट ०5 अगस्त तक आने की संभावना है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद सरकार सरपंच, उपसरपंच,प्रधान तथा विभिन्न वार्डों के आरक्षण की लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करेगी।
*जिला और उपखंड स्तर पर होगी लॉटरी*
संभावना है कि जिला परिषद वार्डों और प्रधान पद के आरक्षण की लॉटरी जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर की निगरानी में निकाली जाएगी। वहीं पंचायत समिति वार्ड,ग्राम पंचायत वार्ड, सरपंच और उपसरपंच पदों के आरक्षण की लॉटरी संबंधित उपखंड मुख्यालय पर एसडीओ या एसडीएम की देखरेख में संपन्न होगी।
आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा और चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube