ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ में 27 जुलाई को निःशुल्क आई चेकअप कैंप का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 24 Jul 2026 · 12 views
राजगढ़ में 27 जुलाई को निःशुल्क आई चेकअप कैंप का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को श्री ब्राह्मण धर्मशाला,गोविंद देवजी बाजार,राजगढ़ में निःशुल्क आई चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सर्राफ आई हॉस्पिटल एवं लायंस क्लब राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
शिविर में विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। साथ ही निःशुल्क नेत्र परीक्षण, दृष्टि संबंधी परामर्श तथा आवश्यक दवाओं के संबंध में सलाह भी दी जाएगी। आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों को समय पर नेत्र जांच के प्रति जागरूक करना और आंखों से संबंधित समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर निदान उपलब्ध कराना है।
लायंस क्लब राजगढ़ ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाने की अपील की है। क्लब का कहना है कि "समय पर आंखों की जांच, सुरक्षित जीवन की पहचान" है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से अपनी आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube