श्री राम मंदिर उपा गंज में 26 जुलाई से शुरू होगी अमृत वर्ष दिव्य श्रीराम कथा।
By Shubh Bhaskar ·
24 Jul 2026 ·
15 views
श्री राम मंदिर उपा गंज में 26 जुलाई से शुरू होगी अमृत वर्ष दिव्य श्रीराम कथा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- मनासा (मध्यप्रदेश)- श्री राम मंदिर उपा गंज पंजाबी समाज समिति के तत्वावधान में श्री राम मंदिर प्रांगण,उपा गंज (जिला नीमच) में 26 जुलाई 2026 से ०9 अगस्त 2026 तक भव्य अमृत वर्ष दिव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक एवं संगीत विशारद आचार्य श्री गिरधर स्वामी जी (शास्त्री) द्वारा किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार कथा का शुभारंभ 26 जुलाई (रविवार) से होगा। प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से 10:30 बजे तक श्रद्धालु श्रीराम कथा का श्रवण कर सकेंगे। कथा का समापन ०9 अगस्त (रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगा।
समापन अवसर पर श्री राम राजतिलक का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पूज्य पंजाबी पंचायत द्वारा स्वागत-अभिनंदन, शोभायात्रा,प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीराम कथा का श्रवण करने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।