ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच।

By Shubh Bhaskar · 25 Jul 2026 · 9 views
दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये की चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित रॉयल कॉम्प्लेक्स में एक कपड़ा व्यापारी की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब ०1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता सुबह उस समय चला, जब व्यापारी रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचा।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित व्यापारी अरुण गुप्ता पुत्र मदन लाल गुप्ता, निवासी बसंत विहार, स्कीम नंबर-०3, अलवर ने बताया कि उनकी कपड़ों की दुकान रॉयल कॉम्प्लेक्स की प्रथम मंजिल पर स्थित है। सुबह दुकान पहुंचने पर उन्होंने देखा कि शटर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर जांच करने पर गल्ला खुला मिला और उसमें रखी करीब ०1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि अज्ञात चोर देर रात शटर का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और नकदी लेकर फरार हो गए। व्यापारी ने तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube