ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

21 जून को कोटा में निकलेगी गौ संरक्षण जागरूकता रैली।

By Shubh Bhaskar · 09 Jun 2026 · 12 views
21 जून को कोटा में निकलेगी गौ संरक्षण जागरूकता रैली।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कोटा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की ओर से 21 जून को कोटा जिले में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गौ संरक्षण, गौ सेवा और गौ माता के सम्मान के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से यह रैली शाम ०5 बजे छावनी सब्जी मंडी, कोटा से निकाली जाएगी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित होने वाली इस रैली में गौ पुत्र जीतू मीणा एवं गौ पुत्र रामेश्वर सुमन की विशेष भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के कोटा जिला अध्यक्ष गौ पुत्र मनोज विजय,जिला उपाध्यक्ष गौ पुत्र जीतू मीणा, सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक और संगठन के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि गौ माता की रक्षा,गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर यह जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। रैली के माध्यम से आमजन से भी गौ संरक्षण के इस अभियान से जुड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कोटा की टीम इस आयोजन की तैयारियों में जुट चुकी है और रैली को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। बड़ी संख्या में गौ भक्तों और सामाजिक संगठनों के शामिल होने की संभावना है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube