ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वन्यजीव संरक्षण एवं रेस्क्यू कार्यों के लिए मुकेश सैनी सम्मानित।

By Shubh Bhaskar · 07 Jun 2026 · 21 views
वन्यजीव संरक्षण एवं रेस्क्यू कार्यों के लिए मुकेश सैनी सम्मानित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- सवाईमाधोपुर- त्रिनेत्रधारी गणेश जी महाराज की पावन धरा रणथंभौर, सवाई माधोपुर स्थित अनंता रिसोर्ट में आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान वन्यजीव संरक्षण एवं जीव-जंतु रेस्क्यू के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एक्सपर्ट, जीव-जंतु प्रेमी गौसेवक एवं सर्पमित्र मुकेश सैनी (बांदीकुई) को सम्मानित किया गया।
समारोह में सिविल लाइंस जयपुर के विधायक Gopal Sharma द्वारा मुकेश सैनी को मेडल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) तथा साफा पहनाकर सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें जीव-जंतुओं के रेस्क्यू और संरक्षण के क्षेत्र में वर्षों से किए जा रहे निस्वार्थ योगदान के लिए दिया गया।
मुकेश सैनी पिछले ०9-10 वर्षों से निशुल्क सेवा भाव से घायल, बीमार एवं संकट में फंसे जीव-जंतुओं की सहायता कर रहे हैं। किसी भी सूचना पर वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर बेजुबान जीवों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हैं तथा उन्हें सुरक्षित बचाने का कार्य करते हैं।
वन्यजीवों और पशु-पक्षियों के प्रति उनके समर्पण और सेवा भावना की समारोह में उपस्थित लोगों ने सराहना की तथा उनके कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। लोगों ने मुकेश सैनी को इस सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जीव-जंतु प्रेमी मुकेश सैनी ने कहा कि जीवों की सेवा ही उनका उद्देश्य है और भविष्य में भी वे इसी समर्पण के साथ वन्यजीव एवं पशु संरक्षण के कार्य करते हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube