ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

By Shubh Bhaskar · 26 Jul 2026 · 5 views
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

जयपुर/अजमेर:-जिले के पीसांगन स्थित एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करने और उनके मोबाइल पर अनैतिक चैटिंग करने के गंभीर आरोपों में स्कूल के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक (PTI) और अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस घटना के सामने आने के बाद से ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।इस घटना को पहले दबाने का प्रयास किया गया था लेकिन परिजन और ग्रामीणों के विरोध के बाद प्राचार्या ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को मामले की जानकारी दी।निलंबित वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक और अध्यापक के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
गुड टच-बैड टच' की क्लास से खुला राज:
पूरे मामले का खुलासा 24 जुलाई को हुआ, जब पीसांगन थाना पुलिस ने स्कूल में एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया था।इस सत्र में छात्राओं को 'गुड टच-बैड टच' और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया था।पुलिस की क्लास से प्रेरित होकर, स्कूल से घर लौटते ही एक छात्रा ने हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों को पीटीआई ललित कुमार और शिक्षक मोहम्मद अली की काली करतूतों के बारे में सच-सच बता दिया। ​घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर विरोध जताया।परिजनों का गंभीर आरोप है कि पीड़ित छात्रा ने सबसे पहले इस बात की शिकायत स्कूल की प्राचार्या से की थी।लेकिन प्राचार्या ने मामले को सुलझाने की बजाय छात्रा को डरा-धमकाकर चुप कराने का प्रयास किया।हालांकि, जब ग्रामीणों का दबाव बढ़ा और माहौल गर्म हुआ, तब जाकर प्राचार्या ने शिक्षकों और पीड़िता के मोबाइल फोन की जांच की।जांच में अनैतिक चैटिंग और आपत्तिजनक सामग्री की पुष्टि हुई। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार और अध्यापक मोहम्मद अली की घिनौनी करतूत सामने आ गई। आनन फानन में प्राचार्या ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को पूरा प्रकरण बनाकर भेज दिया।
निलंबन और विभागीय कार्रवाई:
मामला सही पाए जाने पर प्राचार्या ने तुरंत रिपोर्ट तैयार कर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBO) को भेजी।इसके बाद अजमेर संभाग के संयुक्त निदेशक (स्कूल शिक्षा) डॉ महावीर प्रसाद शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपी शिक्षकों के निलंबन के आदेश जारी कर दिए।निलंबन काल के दौरान वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक ललित कुमार का मुख्यालय 'मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, डेगाना (नागौर)' तय किया गया है, जबकि अध्यापक मोहम्मद अली का मुख्यालय 'मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अराई' रहेगा। ​शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यदि जांच में दोनों आरोपी दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें सरकारी सेवा से बर्खास्त भी किया जा सकता है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube