*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
By Shubh Bhaskar ·
26 Jul 2026 ·
7 views
* *विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
राकेश जैन /राजस्थान/उदयपुर। भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिण प्रांत द्वारा पौधारोपण हेतु *“जस्ट थ्रो एन्ड ग्रो अभियान”* के तहत दक्षिण प्रान्त में 28 जुलाई *विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस* पर 31000 सीड बाॅल्स बंजर पहाड़ियों, खाली भूमि व वन क्षैत्र में डाल कर जमीन को हरा भरा करनें का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए *रीजनल संयोजक पर्यावरण कमल जैन* नें बताया कि वर्तमान परिवेश में घटते जंगलों के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ चुका हे । भाविप पूरे देश में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस को उत्सव के रूप में मना रहा हे । उन्होंने बतलाया कि प्रकृति और शुद्ध पर्यावरण के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। प्रकृति, जीव जंतु, और मानव एक दूसरे के पूरक है। *प्रांतीय पर्यावरण संयोजक सन्तोष जैन* ने बताया कि दक्षिण प्रांत में सीड बॉल्स उछालने के लिए ड्रोन, गुलेल और गोपन का प्रयोग भी किया जायेगा। खाली पठारी जगहों पर फावड़े से एक से दो 2 इंच का गड्ढा कर जमीन में भी दबायी जायेगी । उदयपुर शहर की उदय, सुभाष, मेवाड़, चेतक, वात्सल्य, प्रताप शाखा के लिए 6000
सीड बॉल्स आ चुकी है। *प्रान्तीय महासचिव सुधीर वोरा* नें बताया कि कम्पोस्ट खाद और तालाब की चिकनी उपजाऊ मिट्टी को अच्छे से गूंथकर छोटी छोटी बाॅल बनाई गई। प्रत्येक बॉल में जंगल जलेबी, इमली, कीकर, ख़ाकरा, खिरनी, सीताफल, ऑंवला और जामुन आदि के तीन चार बीज रखे गये है। वृक्षारोपण का यह रोचक और आसान तरीक़ा है। *प्रान्तीय अध्यक्ष मयंक दोषी* ने बताया कि
भारत विकास परिषद पूरे प्रांत में उदयपुर सलूंबर चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ बॉसवाडा डूंगरपुर जिलों की 35 शाखाओं के माध्यम से 31000 सीड्बॉल्स उछालेगी ।
*मीडिया प्रभारी सुनील गांग* ने मीडिया के माध्यम से इस अभियान को जन जन तक पहुंचने का पूरा प्रयास किया है कहा कि यह छोटा-सा प्रयास प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि जन सामान्य का सक्रिय सहयोग इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।