लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
By Shubh Bhaskar ·
26 Jul 2026 ·
7 views
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पीपाड शहर। स्थानीय राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में शनिवार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ब्यूरो जोधपुर द्वारा "लक्ष्मण रेखा प्रोजेक्ट" के तहत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए एक दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आईजीपी विकास कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ जिसमें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के प्रभारी प्रमीत चौहान एवं ब्यूरों की टीम ने शिरकत की।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रमीत चौहान ने "लक्ष्मण रेखा प्रोजेक्ट" की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को वर्तमान में फैल रहे विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों और नशा कारोबारियों के काम करने के तरीकों के प्रति सचेत किया। उन्होंने नशे से शारीरिक, मानसिक व सामाजिक जीवन पर पड़ने वाले जानलेवा कुप्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला।विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री सुमेर सिंह टाक ने संबोधित करते हुए कहा नशा चाहे मोबाइल का हो या ड्रग्स का... यह व्यक्ति की बुद्धि, सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति का पूर्णतः नाश कर देता है।
कार्यक्रम के समापन पर प्रभारी प्रमीत चौहान ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा अभिभावकों को स्वयं नशा न करने और समाज को नशा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर रामनिवास बिश्नोई, शिक्षक जितेंद्र चौहान, सुरेश कुमार गारू, लियाकत अली, माधुराम चौधरी, मनोहर लाल, श्री सगराम, मोहम्मद शरीफ, परसा राम, श्रीमती निशा डोडिया, श्रीमती निर्मला कुमारी, श्रीमती कृष्णा कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।