ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है

By Shubh Bhaskar · 26 Jul 2026 · 8 views
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

जयपुर-डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमर पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन साँवरिया सेठ के नाम कर दी और रजिस्ट्री भी सांवलिया सेठ के नाम करने का स्टांप मंदिर प्रशासन को सौंपा है। इसकी प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद करीब डेढ़ करोड़ का मकान भी भगवान के नाम हो जाएगा। अमरजी पाटीदार शनिवार को सांवलिया जी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को रजिस्ट्री कार्यालय में भगवान के नाम रजिस्ट्री कराई। इसके लिए 10 साल तक चक्कर काटे। इस जमीन पर आम के पेड़ भी है। ये सब सांवलिया जी को समर्पित कर दिए हैं। उनकी इच्छा है कि यहां गौशाला का निर्माण हो या फिर किसी की सामाजिक कार्यक्रम के उपयोग आ सके।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube