भारत विकास परिषद राजगढ़ का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ।
By Shubh Bhaskar ·
08 Jun 2026 ·
68 views
भारत विकास परिषद राजगढ़ का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार को टहला चौराहा स्थित एक निजी गार्डन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील खंडेलवाल रहे, जबकि अध्यक्षता जिला समन्वयक राधेश्याम गुप्ता ने की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील खंडेलवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वालों में शाखा अध्यक्ष दिनेश सैन, सचिव दीपक विजय, कोषाध्यक्ष पारस सर्राफ तथा महिला प्रमुख प्रीति शर्मा शामिल रहे। वक्ताओं ने परिषद के सेवा, संस्कार और समर्पण के मूल उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
*निवर्तमान टीम ने प्रस्तुत किया कार्यकाल का लेखा-जोखा*
कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्षा पदमा गोयल ने अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी संगठन के कार्यक्रमों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
*संगठन विस्तार के तहत* अवधेश साहू, संचित भांगला, राजकुमार गुप्ता, योगेश कुमार शर्मा और डॉ. रामहरि शर्मा को परिषद की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया गया।
*सेवा कार्यों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी शाखा* : *दिनेश सैन*
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश सैन ने पदभार ग्रहण करने के बाद परिषद नेतृत्व एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाएगा। सभी सदस्यों के सहयोग से राजगढ़ शाखा को सेवा और सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में नई बुलंदियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
*बड़ी संख्या में सदस्य रहे मौजूद*
समारोह में पूर्व जिला समन्वयक राजेश शर्मा ठेकेदार, रश्मि विजय,संगीता विजय, पंकज भट्ट,शिवचरण शर्मा, राजेंद्र विजय,प्रीति विजय, सुनीता शर्मा,सूर्य प्रकाश गुप्ता, मीतू सिंह आर्य,विरेन्द्र दाधिच, मीना खंडेलवाल,मनीष बंसल, एडवोकेट मनीष गुप्ता,गिर्राज खंडेलवाल सहित परिषद के अनेक वरिष्ठ सदस्य, प्रबुद्ध नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन गजेंद्र विजय ने किया। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित अनेक पत्रकार व उपस्थित लोगों को सम्मानित कर भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में लांयन विरेन्द्र दाधिच द्वारा सभी का आभार प्रकट किया।