ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ रक्षा यात्रा लेकर मैनपुरी पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराई!

By Shubh Bhaskar · 08 Jun 2026 · 21 views
गौ रक्षा यात्रा लेकर मैनपुरी पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग दोहराई!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मैनपुरी- गौ रक्षा और गौ संवर्धन के संदेश को लेकर निकाली जा रही गौ रक्षा यात्रा के तहत शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मैनपुरी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी एवं सांसद डिम्पल यादव सहित पार्टी के कई विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
मंच से संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा इसके लिए व्यापक जनजागरण की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी मंच से गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं से शंकराचार्य का स्वागत एवं अभिनंदन किया। शंकराचार्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश सरकार की कुछ नीतियों पर भी सवाल उठाए। वहीं राजनीतिक दृष्टि से भी इस आयोजन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख चेहरे लंबे समय बाद एक ही मंच पर दिखाई दिए।
कार्यक्रम के अंत में शंकराचार्य ने उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube