ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कादोली बाईपास पर सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बालिका सहित टेंपो चालक घायल।

By Shubh Bhaskar · 07 Jun 2026 · 23 views
कादोली बाईपास पर सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बालिका सहित टेंपो चालक घायल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर जिले के कोठी नारायणपुर थाना क्षेत्र के कादोली बाईपास राजगढ़ पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो चालक और एक बालिका घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बालिका के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बालिका को उपचार के लिए मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया।
मालाखेड़ा अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घायल टेंपो चालक का भी उपचार कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए बाईपास मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube