ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हिन्दू युवा वाहिनी में पं० कौशल तिवारी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश)।

By Shubh Bhaskar · 14 Apr 2026 · 7 views
हिन्दू युवा वाहिनी में पं० कौशल तिवारी बने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश)।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- सरावां (मीरजापुर)- ग्राम पंचायत सरावां की पावन धरा पर हिन्दू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पं० कौशल तिवारी (सुपुत्र पं० सुभाष तिवारी) को संगठन का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्वी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़, प्रदेश प्रभारी बृजनंदन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजू उपाध्याय (राजा भैया) के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।
कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त पदाधिकारी पं० कौशल तिवारी को संगठन की वैधानिक जिम्मेदारी सौंपते हुए राष्ट्रधर्म के उत्थान एवं संगठन विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
पं० कौशल तिवारी की नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके पिता पं० सुभाष तिवारी, जो अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, के परिवार को भी इस उपलब्धि पर बधाइयाँ मिलीं।
इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं० सुरेन्द्र चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ० उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं० नानक चंद शर्मा, राष्ट्रीय संगठक पं० सुरेश भाई मूले, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं० अरविन्द उपाध्याय, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पं० नागपाल शर्मा सहित अन्य राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने पं० कौशल तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube