गौ माता के सम्मान में सर्व हिंदू समाज का मौन जुलूस आज बुधवर 15 तारीख को।
By Shubh Bhaskar ·
14 Apr 2026 ·
7 views
गौ माता के सम्मान में सर्व हिंदू समाज का मौन जुलूस आज बुधवर 15 तारीख को।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर में गोवंश के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर सर्व हिंदू समाज में भारी रोष व्याप्त है! ०9 अप्रैल को अग्रसेन सर्किल पर गोवंश के सिर काटकर फेंके जाने के मामले में अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने पर समाज के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इसी के विरोध में सर्व हिंदू समाज द्वारा आज बुधवर अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे प्रताप ऑडिटोरियम से एक मौन जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगा, जहां कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि यह मौन जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी एवं समाज के लोग शामिल होंगे। सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधि राजेश जोशी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे समय का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।