ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

निंबाहेड़ा में संपूर्णता अभियान 2.0 का समापन, आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम

By Shubh Bhaskar · 14 Apr 2026 · 13 views
निंबाहेड़ा में संपूर्णता अभियान 2.0 का समापन, आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

निंबाहेड़ा पंचायत समिति परिसर में मंगलवार को नीति आयोग के आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीचंद कृपलानी रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने की। समारोह में निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बगदीराम धाकड़, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपखंड अधिकारी विकास पंचोली द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात अतिथियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक ने किया।

विकास अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित हुआ, जिसमें 6 प्रमुख संकेतकों को निर्धारित कर उन्हें संतृप्त करने का लक्ष्य रखा गया। इन संकेतकों में महिला एवं बाल विकास, शिक्षा एवं पशुपालन विभाग शामिल रहे।

मुख्य अतिथि श्रीचंद कृपलानी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाला सशक्त प्रयास है, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आए हैं। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली एवं टीम भावना की सराहना की।

अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु जिला कलक्टर एवं विधायक द्वारा नीति आयोग के एबीएफ राधाकिशन शर्मा, निंबाहेड़ा सीडीपीओ दिलीप सिंह राठौर, निंबाहेड़ा सीबीईओ अरविंद मूंदड़ा तथा पशुपालन विभाग के डीडी डॉ. ओमप्रकाश मेहरा को सम्मानित किया गया।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल आंकड़ों की पूर्ति नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में वास्तविक सुधार लाना है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने निंबाहेड़ा को स्वच्छ, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी दी गई तथा गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अंत में आभार अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube