ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महुआ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती रैली निकाल मनाई।

By Shubh Bhaskar · 14 Apr 2026 · 32 views
महुआ में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती रैली निकाल मनाई।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

महुआ-महुआ कस्बे में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती के उपलक्ष में चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।विश्व के महानतम संविधान के निर्माता, महिला, मजदूरों, किसानों, शोषित एवं वंचित वर्ग के लोगों के लिए ताउम्र संघर्ष कर उनके अधिकार दिलाने वाले, देश की अर्थव्यवस्था एवं आधुनिक भारत के जनक, एक महान अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, कानून विशेषज्ञ, सम्पादक, लेखक, और महान शिक्षाविद, बोधिसत्व, महान देश भक्त, सिम्बल ऑफ़ नाँलेज़ हमारे बाबा साहेब भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर की 135 वी जयंती पर कस्बे में विशाल रैली का आयोजन किया गया।जिसमें चैनसुख खटीक ने बताया कि बड़ी संख्या में महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।भीम आर्मी जिला सचिव चैन सुख खटीक,भीम आर्मी ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक महुआ,ब्लॉक अध्यक्ष विकास खटीक,भीम आर्मी मीडिया प्रभारी अनिल रेगर महुआ,ब्लॉक उपाध्यक्ष कालू लाल बलाई,भीम आर्मी ब्लॉक सचिव दिनेश मेघवंशी,कमलेश बैरवा ब्लॉक भीम आर्मी, ब्लॉक उपाध्यक्ष कमल बेरवा, भीम आर्मी महामंडल महामंत्री राम प्रसाद रेगर, हर्षित खटीक, सत्यनारायण बलाई, भेरुलाल खटीक, रतन बलाई सहित आदि सदस्य मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube