ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति दसवीं बोर्ड में 98% अंक लाने वाली निशा रेगर को किया सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 14 Apr 2026 · 15 views
महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति दसवीं बोर्ड में 98% अंक लाने वाली निशा रेगर को किया सम्मानित

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जहाजपुर-महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, जहाज़पुर द्वारा मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 98% अंक प्राप्त करने वाली निशा कुमारी रेगर पुत्री नरेश रेगर, निवासी जहाज़पुर का सम्मान व अभिनंदन किया गया! समिति द्वारा मेघावी छात्रा निशा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व बाबा सा. अम्बेडकर के जीवन दर्शन से जुड़ा साहित्य, कलम भेट कर, साफा पहना कर, माल्यार्पण कर सम्मान व अभिनंदन किया गया! इस अवसर पर गांधी दर्शन समिति के तहसील संयोजक एडवोकेट दीपक कुमार पंचोली, सह संयोजक बाबूलाल खटीक, राहुल वैष्णव, दिनेश गुर्जर, आसिफ मेवाती, महिला सयोजक मनीषा पंचोली, नरेश रेगर, शाहिद अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे! निशा के परिजनों ने समिति का आभार व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube