भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों के लिए सेवा का उदाहरण बनी टीम।
By Shubh Bhaskar ·
14 Apr 2026 ·
21 views
भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों के लिए सेवा का उदाहरण बनी टीम।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- रैणी- रैणी पिछले ०5-०6 वर्षों से लगातार बेजुबान जानवरों की सेवा में समर्पित एक टीम दिन-रात निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है। चाहे सर्दी हो या तपती गर्मी, यह टीम हर परिस्थिति में जीवों की सेवा को अपना धर्म मानकर जुटी रहती है।
सेवाभाव से जुड़े सदस्यों का कहना है कि इस प्रकार की सेवा हर किसी के हिस्से में नहीं आती, बल्कि भगवान भी वही अवसर देता है जो इसे पूरी निष्ठा और निस्वार्थ भाव से निभा सके। उन्होंने बताया कि जैसे पौधा लगाना आसान होता है, लेकिन उसे नियमित रूप से सींचकर जीवित रखना ही असली जिम्मेदारी है, उसी तरह बेजुबान जानवरों की सेवा भी निरंतर प्रयास मांगती है।
इसी क्रम में आज रैणी से गांव टहटड़ा तक टीम के सभी साथियों ने भीषण गर्मी के बीच मिलकर जगह-जगह पानी की कुंडियां रखवाईं, ताकि पशु-पक्षियों को पानी की कमी न हो। सुबह से शाम तक कड़ी धूप में कार्य करते हुए टीम ने सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और हर व्यक्ति को इससे सीख लेकर जीवों के प्रति दया भाव रखना चाहिए।