डॉ आंबेडकर जन्म दिवस पर विशाल संकल्प रैली एवं जयंती समारोह संपन्न
By Shubh Bhaskar ·
14 Apr 2026 ·
38 views
डॉ आंबेडकर जन्म दिवस पर विशाल संकल्प रैली एवं जयंती समारोह संपन्न
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा:-भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार मंच संस्था द्वारा दलितों पिछड़ों के मसीहा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 135 में जन्म दिवस के उपलक्ष में आज प्रातः फुलिया गेट से लेकर डॉक्टर अंबेडकर स्मारक तक बाबा साहब के अनुयायियों द्वारा विशाल संकल्प रैली , गाजे बाजै के साथ निकाली गई।
रैली में मौजूद युवाओं ने डॉक्टर अंबेडकर के संबंध में नारे लगाते हुए सामाजिक समरसता संदेश दिया गया, जिसका मुस्लिम समाज सहित विभिन्न अन्य समुदायों, कांग्रेस,भाजपा व खटीक समाज द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा करके रैली का स्वागत किया गया। रैली के समापन पर डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा स्मारक पर सभा आयोजित करके जयंती समारोह आयोजित किया गया। समारोह कार्यक्रम मे शाहपुरा फुलिया ब्लॉक के कक्षा 10वीं व 12वीं में 80% से भी अधिक अंक लाने वाले समाज के कुल 37 विद्यार्थियों को डॉक्टर अंबेडकर की तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया गया, इस अवसर पर विभिन्न समाज के वरिष्ठ जन मंच पर अतिथि के रूप में उपस्थित थे जिनमें पार्षद देवीलाल रेगर, समाजसेवी रामेश्वर सोलंकी, लादूराम चावला, रामस्वरूप चावला, शारीरिक शिक्षक लादूराम जाडोटिया, उदय लाल बेरवा, प्रेमचंद मीणा, पूर्व सरपंच गोपाल बेरवा, पूर्व पार्षद हामिद खान कायमखानी, घनश्याम बेरवा खामोर, कैलाश भील पूर्व पार्षद, नरेश व्यास, महावीर मीणा रामदेव बेरवा आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
सभा में उपस्थित सभी वक्ताओं ने कहा कि डॉ अंबेडकर ने उस समय की विषम परिस्थितियों में लोगों में सामाजिक चेतना की अलग जगाई और उच्च अध्ययन विदेश से प्राप्त करके भारतीय संविधान लिखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ आंबेडकर के मिशन शिक्षित बनो संगठित रहो और अपने अधिकारों के संघर्ष को जीवन में उतरना चाहिए और जरूरतमंद की सेवा करके सामाजिक कुरीतियों को त्याग कर समाज को आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर देवीलाल बेरवा, रमन बेरवा, लादूराम जाडोटिया, उदय लाल बेरवा, रमेश चन्द्र घूसर, मोहनलाल रेगर, हामिद खान, रामचंद्र बेरवा, कैलाश भील ,नरेश व्यास देवीलाल रेगर ,लादूराम चावला, परमेश्वर रैगर ,बनवारी लाल बेरवा,राजेन्द्र खटीक, राधेश्याम धोबी,विशाल खटीक ने अपने विचार व्यक्त किया और डॉक्टर अंबेडकर के बताएं आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया कार्यक्रम का संचालन महादेव रेगर ने किया।