ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गढ़ीसवाईराम में 135वी तथा माचाड़ी व राजगढ़ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती।

By Shubh Bhaskar · 14 Apr 2026 · 29 views
गढ़ीसवाईराम में 135वी तथा माचाड़ी व राजगढ़ में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- गढ़ीसवाईराम कस्बे में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती व माचाड़ी, राजगढ़ में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।गढ़ी सवाई राम कस्बे में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कस्बे की सरपंच भारती बैरवा एवं पूर्व सरस डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीणा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीमराव अंबेडकर समिति के अध्यक्ष राजू बैरवा ने की।
समिति अध्यक्ष राजू बैरवा ने बताया कि सुबह 10 बजे बैंड-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बाबा साहेब और भगवान बुद्ध की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। शोभायात्रा में हजारों महिला-पुरुषों ने भाग लिया और "जय भीम" के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।
शोभायात्रा के अंबेडकर मूर्ति स्थल पर पहुंचने के बाद विधायक मांगेलाल मीणा ने हजारों लोगों की मौजूदगी में केक काटकर बाबा साहेब का जन्मोत्सव मनाया। अंबेडकर विकास कमेटी की ओर से अतिथियों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सरपंच किशन लाल बैरवा, धर्मचंद, राधेश्याम, डॉ. अंकित आनंद, आनंदीलाल (अध्यापक), एईएन सीताराम बैरवा, पूर्व सरपंच प्रहलाद मीणा, हरि प्रसाद, मुरारी मास्टर, सूरज बैरवा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक मांगेलाल मीणा ने बाबा साहेब के विचारों को अपनाने तथा समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
गढ़ीसवाईराम। कस्बे में बाबा साहेब के जन्मदिन पर विधायक द्वारा केक भी काटा गया ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube