ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माण्डकलां नगरफोर्ट में कीर समाज के मंदिर के सामने डोम का कार्य प्रारम्भ

By Shubh Bhaskar · 14 Apr 2026 · 99 views
माण्डकलां नगरफोर्ट में कीर समाज के मंदिर के सामने डोम का कार्य प्रारम्भ

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान टोंक जिले का ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध माण्डकलां मीनी पुष्कर में 10 लाख की लागत से बनने वाले डोम का कार्य प्रारंभ
कीर मेहरा समाज मंदिर समिति के संयोजक किशन लाल कहार ने बताया की पिछले वर्ष कीर कहार केवट कश्यप मेहरा स्वजातीय समाज का ऐतिहासिक एवं भव्य व विशाल तृतीय सामूहिक विवाह सम्मेलन माण्डकलां नगरफोर्ट के कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव व कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार व स्थानीय समाज बंधुओं ने कीर मेहरा समाज के गुरु गोविंद के मंदिर के सामने डोम बनाने की मांग सम्मेलन के मुख्य अतिथि तत्कालीन टोंक जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल से की थी जिस पर तत्कालीन जिला प्रमुख सरोज नरेश बंसल ने 10 लाख रुपये लागत का डोम बनाने की घोषणा की थी जिसके तहत टोक जिला परिषद ने माण्डकलां नगरफोर्ट में कीर मेहरा समाज के गुरु गोविंद मंदिर के सामने डोम बनाने की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी करने पर ग्राम पंचायत नगरफोर्ट ने डोम बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है अतिशीघ्र भव्य डोम बन कर तैयार हो जाएगा

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube