ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सेटेलाइट हॉस्पिटल शाहपुरा में बेटी का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

By Shubh Bhaskar · 24 Jan 2026 · 15 views
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सेटेलाइट हॉस्पिटल शाहपुरा में बेटी का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-राजस्थान सरकार के महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार एवं कार्यालय उपनिदेशक महिला अधिकारिता विभाग,भीलवाड़ा के आदेश पर राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सेटेलाइट हॉस्पिटल शाहपुरा में बेटी का जन्म उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से संबंधित जानकारी ब्लॉक समन्वयक आईशा ख़ान द्वारा प्रदान की गई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, समान अवसर एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर महिला सुपरवाइजर पूजा मीणा, प्रचियता संजना मीणा, डॉ. अशोक जैन, डॉ. श्रद्धा जैन सहित सेटेलाइट हॉस्पिटल का समस्त मेडिकल स्टाफ, विद्यालय के शिक्षकगण एवं ग्राम साथिन बहनों की उपस्थिति रही।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube