मेवाड़ा दंपत्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया खास दिन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद”
By Shubh Bhaskar ·
14 Apr 2026 ·
16 views
मेवाड़ा दंपत्ति ने वृद्धाश्रम में मनाया खास दिन, बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद”
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान जोधपुर
समाजसेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए समाजसेवी दिनेश मेवाड़ा व सीमा मेवाड़ा ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को सेवा कार्यों के साथ मनाकर एक प्रेरणादायक संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने जोधाणा वृद्धाश्रम महामंदिर में वृद्धजनों को भोजन प्रसादी करवाकर, उनके साथ खुशियां बांटी
सारथी यूथ फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष देवेन्द्र गहलोत ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा सेवा दिवस के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वृद्धजनों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किए गए।
गहलोत ने बताया कि फाउंडेशन परिवार द्वारा पिछले 4-5 सालों से गौ सेवा, पक्षी सेवा, संतो की सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, अनाथ एवं दिव्यांगजनों की सहायता, वस्त्रदान, तथा सरकारी अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों व उनके परिजनों को भोजन प्रसादी कराना जैसे अनेक सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। साथ ही सरकारी अस्पतालों में व्हीलचेयर एवं स्ट्रेचर भेंट करना आदि अलग अलग क्षेत्र में सेवा कार्य किए जा रहे हैं फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पूजा सुराणा ने बताया कि मेवाड़ा दंपत्ति ने इस विशेष अवसर पर वृद्धजनों के साथ घेवर काटकर अपनी खुशियां साझा की और उनका आशीर्वाद लिया। वृद्धाश्रम परिवार की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया, वहीं फाउंडेशन परिवार ने माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर उन्हें वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं दिनेश मेवाड़ा ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा कर उनके आशीर्वाद के साथ वैवाहिक वर्षगांठ मनाना उनके जीवन का सबसे सुखद अनुभव रहा।सुराणा ने बताया कि जोधाणा वृद्वाआश्रम के रतन सिंह गहलोत, दीपक शर्मा एवं मोहित गहलोत ने फाउंडेशन एवं मेवाड़ा परिवार का आभार व्यक्त किया इस दौरान शहर विधायक प्रतिनिधि रिपेश अग्रवाल, जयप्रकाश राखेचा, कंचन मेवाड़ा, दिपक व्यास, राजेन्द्र सुराणा, राधिका कानुंगा, प्रवीण मेवाड़ा, विजयलक्ष्मी हर्ष, प्रीती मेवाड़ा, सुनीता सोलंकी, कुंज मेवाड़ा, अमित सिंघवी, चिराग धारीवाल, रुद्र प्रताप व्यास, देवांग मेवाड़ा, तनुश्री सुराणा, साक्षी कानुंगा आदि उपस्थित थे