माचाड़ी घाटी में वैन में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा।
By Shubh Bhaskar ·
14 Apr 2026 ·
11 views
माचाड़ी घाटी में वैन में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- केशुला बांध के पास माचाड़ी- राजगढ़ सडक मार्ग पर माचाड़ी घाटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती वैन में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए राजगढ़ के चिकित्सालय ले जाया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण राहत कार्य में कुछ बाधा भी उत्पन्न हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ऐसी घटनाओं के दौरान भीड़ न लगाएं ताकि राहत एवं बचाव कार्य सुचारु रूप से किया जा सके।