ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लोकजन सेवा संस्थान ने चक्रवर्ती राज सम्राट अशोक एवं संविधान निर्माता प्रमुख डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया |

By Shubh Bhaskar · 14 Apr 2026 · 22 views
लोकजन सेवा संस्थान ने चक्रवर्ती राज सम्राट अशोक एवं संविधान निर्माता प्रमुख डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया |
: दैनिक शुभ भास्कर हरि सिंह राजपूत राजस्थान उदयपुर
लोकजन सेवा संस्थान ने आज गुलाब बाग सरस्वती पुस्तकालय प्रांगण मे चक्रवर्ती राज सम्राट अशोक एवं संविधान निर्माता प्रमुख डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया |डॉ जयराज आचार्य ने सबका स्वागत करते हुए कहा की आज पूरा राष्ट्र अपनी कृतज्ञता व्यक्त कर रहा है | अध्यक्ष डॉ विमल शर्मा ने डॉ अम्बेडकर एवं सम्राट अशोक पर प्रकाशित अपनी कविताओं का पाठ किया, मनोहर लाल मुंदड़ा ने दोनों विभूतियों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की सम्राट अशोक की जयंती भी पूरे देश मे वृहद रुप मे मनाई जानी चाहिए | जय किशन चौबे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम करने से आज 2 घंटे मे लगभग 80 सैलानी अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पाये|
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों मे इन्दर सिंह राणावत, हाजी सरदार महोम्मद, चैन शंकर दशोरा, दिलीप रावत, हिम्मत सिंह वारी, अर्जुन लाल खातूरिया, रायसल सिंग शेखावत, जय किशन चौबे, डॉ जयराज आचार्य, डॉ विमल शर्मा सहित गुलाब बाग़ आए नगरवासी शामिल रहे

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube