ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता की रक्षा करने वाले गौ पुत्रों की दी जानकारी, गौ पुत्री सखी कृष्ण शरण ने किया जागरूक।

By Shubh Bhaskar · 18 Jan 2026 · 55 views
गौ माता की रक्षा करने वाले गौ पुत्रों की दी जानकारी, गौ पुत्री सखी कृष्ण शरण ने किया जागरूक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- भरतपुर- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज की धर्म पुत्री गौ पुत्री सखी कृष्ण शरण द्वारा गौ माता की सेवा,सुरक्षा और संरक्षण को लेकर निरंतर जनजागरण किया जा रहा है। गौ पुत्री सखी कृष्ण शरण श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, श्रीराम कथा,श्रीगौ कथा सहित अनेक धार्मिक कथाओं के माध्यम से समाज को गौ सेवा के प्रति प्रेरित करती हैं।
धौलागढ़ क्षेत्र के गांव खेड़ा में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन चल रहा कथा के दौरान 15 जनवरी को छोकड़वाड़ा की टीम के कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन की उत्तर प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा की प्रमुख गौ पुत्री सखी कृष्ण शरण का सम्मान किया।
इस अवसर पर गौ पुत्री सखी कृष्ण शरण ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गौ माता की सेवा और रक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गौ माता केवल आस्था का विषय ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और जीवन पद्धति की आधारशिला हैं। उनकी रक्षा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी लोगों से गौ माता की सेवा में आगे आने और गौ संरक्षण के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं में इस संदेश को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। बृजवासी गौरक्षक सेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube