ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी कस्बे में जन समस्याओं को लेकर अटल सेवा केंद्र पर हुआ कैंप का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 19 Dec 2025 · 50 views
माचाड़ी कस्बे में जन समस्याओं को लेकर अटल सेवा केंद्र पर हुआ कैंप का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में आज दिनांक 19 दिसंबर 2025 शुक्रवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत माचाड़ी के अटल सेवा केन्द्र पर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम साहब, तहसीलदार साहब, यूनानी चिकित्सा अधिकारी, जलदाय विभाग, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, एवं अन्य विभागों के संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आम लोगों के कार्यों का निस्तारण किया गया। माचाडी मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह नरूका, महामंत्री महेश इंदौरिया सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कैंप में सभी की जन समस्याएं सुनी गई और उनका निस्तारण किया गया। लेकिन कैंप में ग्रामीणों की भीड़ बहुत कम थी जिसके कारण कैंप में समस्याओं का निस्तारण कम हुआ । कैंप में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे को अलग से बनाने पर नाराज होकर मुख्यमंत्री व यातायात मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया और कहा कि नेशनल हाईवे को पहले बना हुआ हाईवे से जोड़कर बनाना चाहिए अलग से हाईवे को निकलने पर दुर्घटनाएं अधिक होगी। बहुत से किसानों का जीवन यापन अलग से फोरलेन हाईवे को निकलने पर जमीन आने से खत्म हो जाएगा। कस्बे के ग्रामीणों ने फोरलेन हाईवे को टू लाइन हाईवे से जोड़ने की मांग की। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित माचाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह नरूका, महामंत्री महेश इंदौरिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष किशन बटवाड़ा, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, बिशंबर दयालबोहरा,पंडित जयप्रकाश शर्मा,विश्वेंद्र सिंह नरूका,संतोष सैन,आर.डी. सैनी सहित काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube