कल एनसीसी कैडेट्स निकालेंगे जागरूकता रैली, 'स्वच्छ भारत' और 'नशा मुक्ति' का देंगे संदेश
By Shubh Bhaskar ·
08 Jan 2026 ·
26 views
कल एनसीसी कैडेट्स निकालेंगे जागरूकता रैली, 'स्वच्छ भारत' और 'नशा मुक्ति' का देंगे संदेश
पीपाड़ सिटी। निकटवर्ती ग्राम साथीन स्थित अल्केमी एकेडमी में आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी कैंप के सातवें दिन शुक्रवार को राज आर्म्ड एसक्यूएन के कैडेट्स द्वारा भव्य रैली निकाली जाएगी। कैंप कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवीर सिंह के नेतृत्व में लगभग 450 सीनियर व जूनियर डिवीजन के कैडेट्स पीपाड़ शहर और साथीन के प्रमुख मार्गों से गुजरेंगे।यह रैली प्रातः 11:00 बजे पीपाड़ शहर के मुंदड़ा सर्कल से शुरू होकर सब्जी मंडी, एसबीआई बैंक, गणपति चौराहा और एसडीएम कार्यालय होते हुए आरटीओ कार्यालय तक पहुँचेगी। इस रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना और युवाओं को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में हजारीलाल, प्रबंध निदेशक जितेंद्र सारण, आरआईएस सतनाम सिंह, नायक सूबेदार सिकंदर सिंह सहित समस्त पीआई स्टाफ और अल्केमी एकेडमी का शैक्षणिक स्टाफ मौजूद रहेगा।कैंप का समापन शनिवार 10 जनवरी को होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ड्रिल, फायरिंग, योग और मेप रीडिंग जैसी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।