ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.50 लाख रुपये

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 50 views
लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.50 लाख रुपये

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया


राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने तथा उनके बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाडो प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा एवं वयस्कता तक विभिन्न चरणों में कुल 1 लाख 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, चित्तौड़गढ़ डॉ. ताराचंद गुप्ता ने बताया कि इस योजना का लाभ राजस्थान के उन दम्पत्तियों को मिलेगा जिनकी पुत्री का जन्म राजकीय चिकित्सालय या मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थान में हुआ है। योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म से लेकर स्नातक शिक्षा पूर्ण करने तक अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रोत्साहन राशि निम्नानुसार दी जाती है—
जन्म के समय – ₹2,500
1 वर्ष पूर्ण होने व पूर्ण टीकाकरण पर – ₹2,500
राजकीय या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय में प्रथम कक्षा में प्रवेश पर – ₹4,000
कक्षा 6 में प्रवेश पर – ₹5,000
कक्षा 10 में प्रवेश पर – ₹11,000
कक्षा 12 में प्रवेश पर – ₹25,000
स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने तथा 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर – ₹1,00,000
इस प्रकार योजना के अंतर्गत कुल ₹1,50,000 की प्रोत्साहन राशि बालिका को प्रदान की जाती है।
सांख्यिकी अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए समय पर चिकित्सा संस्थान में आवश्यक रिकॉर्ड ऑनलाइन दर्ज करवाएं।
उन्होंने बताया कि आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज साथ लाना आवश्यक है—
पति-पत्नी का आधार कार्ड
जन आधार कार्ड (जिसमें प्रसूता का नाम दर्ज हो)
ममता कार्ड की प्रति
प्रसूता का बैंक खाता नंबर
अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube