जबलपुर रवाना होंगे पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, नामांकन से पूर्व हनुमान मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना।
By Shubh Bhaskar ·
06 Apr 2026 ·
24 views
जबलपुर रवाना होंगे पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, नामांकन से पूर्व हनुमान मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-जबलपुर- मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चुनाव के अभ्यर्थी पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ०7 अप्रैल 2026 को जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
इस अवसर पर दोपहर 2:00 बजे पुराने न्याय भवन स्थित हनुमान मंदिर पर जिला अभिभाषक संघ के सभी सम्माननीय अभिभाषक गणों की उपस्थिति में एकत्रित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर चुनाव में सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
पूजा-अर्चना के उपरांत वे उपस्थित अभिभाषक साथियों से स्नेह और समर्थन प्राप्त कर मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में नामांकन दाखिल करने हेतु जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस कार्यक्रम में जिला अभिभाषक संघ के अनेक वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रहने की संभावना है। पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने सभी अभिभाषक साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दी गई।