क्षेत्रीय विस्तार और जन-सहयोग पर चर्चा संपन्न
By Shubh Bhaskar ·
20 Mar 2026 ·
41 views
क्षेत्रीय विस्तार और जन-सहयोग पर चर्चा संपन्न
अकेले रह रहे वृद्धजनों को विशेष जुड़ने का आह्वान - प्रो शर्मा
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा उदयपुर,
टाइम बैंक ऑफ इंडिया के उदयपुर सेक्टर 5 से 9 की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सेक्टर 8 स्थित चंद्रशेखर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य वक्ता एवं गवर्निंग काउंसिल सदस्य महेंद्र कुमार माथुर ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए टाइम बैंक की गतिविधियों, भविष्य की उपयोगिता और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष जोर दिया कि छोटे क्षेत्रीय समूहों ग्रुप्स के गठन से स्थानीय निवासियों के बीच आपसी जुड़ाव बढ़ेगा तथा टाइम बैंक का लाभ 'रूट जोन' जमीनी स्तर तक सुलभ हो सकेगा। क्षेत्रीय एडमिन नरेंद्र माथुर ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नव संवत्सर के आगाज के साथ हिरण मगरी क्षेत्र सेक्टर 5 से 9 के सदस्यों का यह समागम आयोजित किया गया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की क्षेत्रवार बनाए गये इन समूह का मुख्य लक्ष्य अकेले रह रहे वृद्ध दम्पति को टाइम बैंक का सदस्य बनाकर उनके मोबाइल में अपना इमरजेंसी केयर नंबर दर्ज करना एवं निकटतम पुलिस स्टेशन को भी सूचित करना रहेगा ताकि जरुरत पड़ने पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके |
बैठक में एडमिन अनिल गुप्ता, कपूर चंद जैन, मनोहर चेलानी, आर. एस. मेनारिया, ललिता मेहरा और एन. के. अरोड़ा सहित कई सम्मानित सदस्यों ने संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।