ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित महासंग्राम से पहले अरविंद उपाध्याय हाउस अरेस्ट। दिल्ली जाने से पहले किया पाबंद।

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 24 views
यूजीसी के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रस्तावित महासंग्राम से पहले अरविंद उपाध्याय हाउस अरेस्ट।

दिल्ली जाने से पहले किया पाबंद।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- यूजीसी के विरोध में ०8 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित महासंग्राम को लेकर देशभर में हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शिव शक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद उपाध्याय को प्रशासन ने उनके भोपाल स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अरविंद उपाध्याय ०8 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित यूजीसी विरोधी आंदोलन में शामिल होने के लिए भोपाल से दिल्ली रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान प्रशासन ने उनके भोपाल स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित रैली को देखते हुए प्रशासन सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा द्वारा बातचीत करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय ने कहा कि सरकार चाहे कोई भी हथकंडा अपना ले, लेकिन यूजीसी के इस कथित काले कानून को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस कानून को पूरी तरह से वापस नहीं ले लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उपाध्याय ने आगे कहा कि ०8 मार्च का यह आंदोलन अब महासंग्राम का रूप ले रहा है! और आने वाले समय में इससे भी बड़े आंदोलन की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की घेराबंदी से आंदोलनकारी डरने वाले नहीं हैं और समाज के अधिकारों की लड़ाई जारी रखी जाएगी।
आंदोलन से जुड़े संगठनों का कहना है कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। चाहे सरकार हाउस अरेस्ट करें या आंदोलन ग्राउंड स्थित मौके पर अरेस्ट करे। अब तो सरकार ने स्वर्ण समाज को रोककर अच्छा नहीं किया। इसका जवाब स्वर्ण समाज समय आने पर सरकार को देखा जिसका सरकार को पता चल जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube