ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मनरेगा श्रमिकों ने ली शपथ: "मनरेगा नहीं तो वोट नहीं", भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

By Shubh Bhaskar · 08 Mar 2026 · 14 views
मनरेगा श्रमिकों ने ली शपथ: "मनरेगा नहीं तो वोट नहीं", भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा


कोटपुतली।पावटा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन,जिलाकोटपुतली-
बहरोड़ के तत्वावधान में शनिवार, 7 मार्च 2026 को पावटा कस्बे में मनरेगा श्रमिकों के साथ एक महत्वपूर्ण विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने श्रमिकों को केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना को कथित रूप से कमजोर करने और इसे समाप्त करने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों के प्रति जागरूक किया।

भाजपा सरकार पर साधा निशाना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ. महेश यादव ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन वर्तमान सरकार इसके बजट में कटौती कर इसे खत्म करने का प्रयास कर रही है। इससे लाखों परिवारों का रोजगार संकट में पड़ गया है।

'मनरेगा नहीं तो वोट नहीं' का नारा

इस अवसर पर महासचिव अरविंद और महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रेखा यादव ने भी श्रमिकों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार श्रमिकों के हक पर डाका डालेगी, तो श्रमिक चुप नहीं बैठेंगे। नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत कसाना की उपस्थिति में उपस्थित सभी श्रमिकों ने एक स्वर में आने वाले चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के अंत में सभी श्रमिकों को सामूहिक रूप से "मनरेगा नहीं तो वोट नहीं" की शपथ दिलाई गई। श्रमिकों ने संकल्प लिया कि जो सरकार उनके रोजगार की गारंटी नहीं दे सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और मनरेगा श्रमिक मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube