ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पालिका की ओर से फूलडोल मैले में होंगे विभिन्न आयोजन

By Shubh Bhaskar · 27 Feb 2026 · 37 views
पालिका की ओर से फूलडोल मैले में होंगे विभिन्न आयोजन

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-फूलडोल महोत्सव 2026 दिनांक 03.03.2026 से 08.03.2026 तक आयोजित होने जा रहा है जिसके अन्तर्गत पालिका द्वारा दिनांक 02.03.2026 होली सजावट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है जिसमें शहर में सर्वश्रेठ होली सजावट करने वाले को प्रथम-3100, द्वितीय-2100, तृतीय 1100 एवं 03 मार्च को अलगोजा प्रतियोगिता त्रिमुर्ती चैराहे पर होगी जिसमें प्रथम-5100, द्वितीय-3100, तृतीय 2100 व 04 मार्च को मेहंदी प्रतियोगिता(15वर्ष से कम) एवं (15वर्ष से अधिक) की प्रतियोगिता नगर पालिका सभा भवन में प्रथम-1100, द्वितीय-700, तृतीय 500 व 05 मार्च अखाड़ा प्रतियोगिता त्रिमुर्ती चैराहे पर होगी जिसमें प्रथम-7500, द्वितीय-5100, तृतीय 4100 व 06 मार्च को मुंछ प्रतियोगिता त्रिमुर्ती चैराहे पर होगी प्रथम-2100, द्वितीय-1500, तृतीय 1000 व 07 मार्च को साफा बन्धाई प्रतियोगिता त्रिमुर्ती चैराहे पर होगी जिसमें प्रथम-2100, द्वितीय-1500, तृतीय 1000 की पुरूस्कार राशि रखी गई है जिसका निर्णय उपखण्ड अधिकारी एवं प्रशासक द्वारा नियुक्त कमेटी द्वारा किया जायेगा।
रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम:-दिनांक 05.03.2026 को बोर्डिग हाऊस शाहपुरा में रात्रि 08ः00 बजे से विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा जिसमें देश के ख्यातिनाम कवि भाग लेंगे। जिसमें बुद्धिप्रकाश दाधिच (अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि, मंच संचालक), सुनिल पाल टीवी स्टार (हास्य सम्राट एंव लाॅफ्टर चेम्पियन), सुदीप भोला (पेरोडी का सुपरस्टार), मुकेश मोलवा (प्रखर राष्ट्रवादी स्वर) प. सुनिल व्यास (हास्य का हंगामा) शशि श्रेया (श्रंगार का स्वर) मनोज गुर्जर (मस्तमौला हास्य) पार्थ नवीन (फिल्मीधुनों का राजकुमार) आदि कविगण भाग लेंगे।
दिनांक 06.03.2026 को रात्रि 08ः00 बजे से बोर्डिग हाऊस शाहपुरा में विराट भजन संख्या महावीर सांखला एण्ड पार्टी व दिनांक 07.03.2026 को रात्रि 08ः00 बजे से बोर्डिग हाऊस शाहपुरा में विराट भजन संख्या आशा वैष्णव एण्ड पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube