सोशल मीडिया पर फैलाई गई फर्जी खबर का खुलासा, महिला ने पुलिस को दिया बयान 2. सपा नेता हसीब खान के बेटे पर लगे आरोप निराधार, जांच में मामला झूठा
By Shubh Bhaskar ·
24 Feb 2026 ·
17 views
1. सोशल मीडिया पर फैलाई गई फर्जी खबर का खुलासा, महिला ने पुलिस को दिया बयान
2. सपा नेता हसीब खान के बेटे पर लगे आरोप निराधार, जांच में मामला झूठा
3. बदनाम करने की साजिश नाकाम, महिला ने कहा — मदद करने वाले इब्राहिम को फंसाया गया
4. फर्जी खबर चलाने वालों पर कार्रवाई की मांग, आलाधिकारियों से करेगी शिकायत
बलरामपुर/ दैनिक भास्कर उत्तर प्रदेश सम्वाददाता/
उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी और समाजवादी पार्टी नेता हसीब खान के बेटे इब्राहिम खान को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का पुलिस जांच में फर्जी होना सामने आया है।
बताया जा रहा है कि लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने खुद थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराया और कहा कि इब्राहिम खान से उसका कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं है, बल्कि उसने सिर्फ मदद के लिए उनसे संपर्क किया था।
महिला के अनुसार वह अपने पति और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर ससुराल छोड़कर अपनी बुआ के घर, जिला बाराबंकी जा रही थी। रास्ते में इब्राहिम खान मिले, जिनसे उसने वाहन से छोड़ने की मदद मांगी। इब्राहिम ने मानवीय आधार पर उसे सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाया।
महिला ने बताया कि बाद में जब उसने फोन देखा तो सोशल मीडिया पर उसे और इब्राहिम को लेकर भ्रामक और गंभीर आरोपों वाली खबरें चल रही थीं। उसका आरोप है कि कुछ अराजक तत्वों ने साजिशन यह खबरें फैलाईं ताकि इब्राहिम और उनके पिता हसीब खान की छवि खराब की जा सके।
पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की, जिसमें मामला निराधार और भ्रामक पाया गया।
महिला ने कहा कि इस झूठी खबर से उसकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई और वह अब फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ लखनऊ में उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की गई है और भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।