ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मंतव्य व्यास ने उदयपुर का नाम रोशन किया, बने उदयपुर टॉपर

By Shubh Bhaskar · 19 Jun 2026 · 8 views
मंतव्य व्यास ने उदयपुर का नाम रोशन किया, बने उदयपुर टॉपर

दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा मिश्रा राजस्थान उदयपुर सीए ब्रेक करने की एकमात्र स्ट्रेटजी है ‘कंसिस्टेंसी’- मंतव्य व्यास
उदयपुर। द इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाइनल परीक्षा मई 2026 का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। इस बार का परिणाम उदयपुर के लिए गौरवान्वित करने वाला रहा।
सीए फाइनल परीक्षा में 390 अंक हासिल कर मंतव्य व्यास ने उदयपुर का नाम रोशन किया। उदयपुर सिटी के टॉपर बने मंतव्य व्यास ने सफलता का श्रेय निरंतरता को दिया है। पिता गगन व्यास का कपड़ों का बिजनेस है और मां डॉ. हेमलता आमेटा सरकारी स्कूल में टीचर हैं।
मंतव्य ने बताया कि उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंसी को इसलिए चुना क्योंकि यह क्षेत्र मात्र 4 साल में बेहतरीन फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और नॉलेज प्रदान करता है। परीक्षा पास करने की गारंटी पर वे कहते हैं कि इसकी एकमात्र कुंजी कंसिस्टेंसी है।
वे अपनी पढ़ाई को लेकर इतने अनुशासित थे कि यदि किसी दिन कोई टॉपिक छूट जाता था, तो उसे अगले दिन हर हाल में कवर करते थे। मुख्य परीक्षा से पहले के आखिरी दो महीनों में वे रोजाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई करते थे।
खुद को तनावमुक्त रखने के लिए वे दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेलते थे और आउटिंग पर भी जाते थे।
भविष्य की योजनाओं को लेकर मंतव्य ने बताया कि अभी कुछ समय तक कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं, जिसके 5 साल बाद वे खुद की सीए प्रैक्टिस शुरू करेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube