ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अभाविप के जिला प्रमुख बने डॉक्टर संदीप कच्छावाह एवं जिला संयोजक बने मयंक सिंह कच्छवाह

By Shubh Bhaskar · 18 Jun 2026 · 69 views
अभाविप के जिला प्रमुख बने डॉक्टर संदीप कच्छावाह एवं जिला संयोजक बने मयंक सिंह कच्छवाह

पीपाड शहर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार को जोधपुर में आयोजित अभ्यास वर्ग में
प्रांत अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश राजपुरोहित संगठनात्मक विस्तार एवं कार्यकर्ता निर्माण की दिशा में पीपाड शहर निवासी संदीपकच्छवाह को बिलाडा जिला प्रमुख व युवा कार्यकर्ता मयंक सिंह कच्छवाह को बिलाडा जिला संयोजक का दायित्व सौंपा है।संदीप कच्छवाह व मयंक सिंह कच्छवाह लंबे समय से विद्यार्थी परिषद के विभिन्न आयामों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने संगठन के सदस्यता अभियान, छात्र हितों से जुड़े आंदोलनों, सेवा गतिविधियों, प्रशिक्षण वर्गों एवं सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों में प्रभावी सहभागिता निभाई है। नगर अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि मयंक पूर्व में वे परिषद के प्रांत सोशल मीडिया सह-संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं तथा संगठन की गतिविधियों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।संगठन नेतृत्व ने उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें जिला संयोजक का दायित्व प्रदान किया है। नवनियुक्त जिला संयोजक मयंक सिंह कच्छवाह ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद द्वारा व्यक्त विश्वास पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे तथा छात्र हित, शिक्षा, राष्ट्रवाद एवं सामाजिक दायित्वों के विषयों पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।उनकी नियुक्तिनगर अध्यक्ष जितेंद्र चौहान नगर मंत्री प्रवीण सैनी,सानिया जानी सहित परिषद के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube