ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहरी सेवा शिविर, जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, 5 पट्टों सहित कई प्रमाण-पत्र सौंपे

By Shubh Bhaskar · 18 Jun 2026 · 135 views
पीपाड शहरी सेवा शिविर, जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, 5 पट्टों सहित कई प्रमाण-पत्र सौंपे


​पीपाड़ शहर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका सभागार में गुरुवार को वार्ड संख्या 9 व 10 के लिए 'शहरी सेवा शिविर-2026' का आयोजन किया गया। शिविर का जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।​निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने पालिका एवं अन्य विभागों के कार्मिकों से शिविर में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से प्राप्त होने वाले सभी प्रकरणों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके। शिविर के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई रस्म का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।​शिविर में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर आलोक रंजन, उपखण्ड अधिकारी नेमाराम रॉयल और पालिका अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर ने लाभार्थियों को राहत सामग्री और प्रमाण-पत्र सौंपे। शिविर के दौरान​04 कृषि भूमि के पट्टे वितरित किए गए साथ ही ​1 कब्जा नियमन का पट्टा जारी किया गया,3 उपविभाजन प्रमाण-पत्र वितरित किए गए इसके साथ ही भवन निर्माण, नामांतरण प्रमाण-पत्र, 21 जन्म, मृत्यु और विवाह प्रमाण-पत्र की स्वीकृतियां मोके पर ही जारी की गईं।​शिविर के दौरान शिविर सहप्रभारी व कनिष्ठ अभियंता विपिन परिहार, वरिष्ठ सहायक विजय विश्नोई, डिस्कॉम की कनिष्ठ अभियंता शिवानी निहालिया, पीएचईडी के कनिष्ठ अभियंता रामजीवण,भाजपा जिला मंत्री सुरेंद्र टाक सहित नगर पालिका और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube