ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कालूराम प्रजापति बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कालपी विधानसभा प्रभारी, समर्थकों ने दी बधाई*

By Shubh Bhaskar · 16 Jun 2026 · 36 views
*कालूराम प्रजापति बने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कालपी विधानसभा प्रभारी, समर्थकों ने दी बधाई*

*जालौन।* वरिष्ठ नेता कालूराम प्रजापति को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, बुंदेलखंड द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के निर्देश पर कालपी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

*आवास पर पहुंचे समर्थक, पहनाई माला*
प्रभारी बनाए जाने की सूचना मिलते ही कई लोग उनके आवास पर पहुंचे और माला पहनाकर बधाई दी। बधाई देने वालों में सहकारी संघ के अध्यक्ष श्याम करन प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवीण सिंह जादौन, वीरेंद्र प्रजापति, रमेश प्रजापति, अभिषेक प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

*उज्जवल भविष्य की कामना*
इस दौरान सभी ने कालूराम प्रजापति को उज्जवल भविष्य और ऊंचाई तक जाने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही कालपी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए भी शुभकामनाएं दी गईं।

नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी कालूराम प्रजापति ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा से संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

More News

पीपाड़ शहर की बहू दिव्या दाधिच का भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग में विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त ।
पीपाड़ शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ योग कार्यक्रम, साप्ताहिक योग शिविर का समापन
मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक और उत्कृष्ट बनाने के लिए मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा
पीपाड पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38 ग्राम एमडी ड्रग्स और 3 लाख 37 हजार नकद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
बोरुंदा चिकित्सालय को मिला एक और चिकित्सक एक दशक बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति
हैप्पी सेवा संस्थान के नवीन रक्तशाला भवन का भव्य लोकार्पण, रक्तदान शिविर में 251 यूनिट रक्त संग्रह
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube