ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ योग कार्यक्रम, साप्ताहिक योग शिविर का समापन

By Shubh Bhaskar · 21 Jun 2026 · 89 views
पीपाड़ शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ योग कार्यक्रम, साप्ताहिक योग शिविर का समापन

​पीपाड़ शहर। माननीय उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, पीपाड़ शहर द्वारा समिति के अध्यक्ष श्रीमान् इन्साफ खान के निर्देशन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में न्यायालय परिसर में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के साथ न्यायालय परिसर में बीते 15 जून से चल रहे साप्ताहिक "निःशुल्क योग शिविर" का भी समापन हुआ। ​तालुका अध्यक्ष इन्साफ खान ने बताया कि आमजन और न्यायिक वर्ग के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए 15 जून से शुरू हुए इस साप्ताहिक शिविर का समापन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र के साथ किया गया। कार्यक्रम में अभियोजन अधिकारी हीरालाल कुमावत ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न योग मुद्राओं, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया साथ ही दैनिक जीवन में योग के महत्व और इसके लाभों से अवगत कराया।

​ये रहे उपस्थित
इस गरिमामयी कार्यक्रम के अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्या शर्मा, बार संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह कच्छावाह, पीपाड़ थानाधिकारी खेताराम सियोल, और वरिष्ठ अधिवक्ता गुमानराम चौधरी उपस्थित रहे।​इनके अलावा अधिवक्ता विजय प्रकाश ओझा, विजय चौहान, ओमप्रकाश कच्छावाह, फारूख खान, संग्राम सिंह चौहान, जेठाराम चौहान, उदयसिंह कच्छावाहा, रामकिशोर सांखला, अब्दूल सलीम खान, रामकिशोर चौधरी, मंसूर अली छीपा, बक्तावर सिंह जाखड, संजय दाधीच, संजय खण्डेलवाल, अभिषेक कच्छावाह, सीताराम टाक, धीरज सोनी, अनिल विश्नोई, दिपक दवे सहित अन्य अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारी और स्थानीय पुलिसकर्मी भी योग अभ्यास में शामिल हुए।

More News

पीपाड़ शहर की बहू दिव्या दाधिच का भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग में विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त ।
मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक और उत्कृष्ट बनाने के लिए मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा
पीपाड पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38 ग्राम एमडी ड्रग्स और 3 लाख 37 हजार नकद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
बोरुंदा चिकित्सालय को मिला एक और चिकित्सक एक दशक बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति
हैप्पी सेवा संस्थान के नवीन रक्तशाला भवन का भव्य लोकार्पण, रक्तदान शिविर में 251 यूनिट रक्त संग्रह
पीपाड़ शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय पर कल होगा भव्य योग शिविर, मिल रहा प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube