ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक और उत्कृष्ट बनाने के लिए मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा

By Shubh Bhaskar · 20 Jun 2026 · 12 views
मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक और उत्कृष्ट बनाने के लिए मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा

जयपुर निरंतर विकास और विस्तार की ओर अग्रसर हो रहा है, जयपुर शहर के बढते आकार और आमजन की परिवहन आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे द्वारा दीर्घकालीन योजनाएं बनाई गई है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने, स्टेशनों के पुनर्विकास तथा ट्रेनों की हँडलिंग क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से रेलवे लगातार अपने बुनियादी ढाँचे को सुदढ़ कर रही है। यही प्रयास आने वाले समय में यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएंगे।

मेंटेनेंस सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए खातीपुरा स्टेशन पर 205 करोड़ रूपये की लागत से मेगा कोचिंग टर्मिनल का निर्माण किया गया है। मेगा कोचिंग टर्मिनल के निर्माण से सभी प्रकार की ट्रेनों जैसे वंदे भारत, डेमू, एलएचबी रेक और अन्य सभी प्रकार की ट्रेनों के रेक का अनुरक्षण कार्य एक ही स्थान पर किया जा सकेगा।

खातीपुरा स्टेशन पर कोचिंग मेंटेनेंस सुविधाओं के विस्तार के तहत व्यापक कार्य किए गए हैं। नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल नई रेल लाइनों, वॉशिंग पिट, स्टेबलिंग लाइनों तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के साथ इस परिसर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है। यह कार्य न केवल ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि जयपुर जंक्शन पर बढ़ते परिचालन दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मेगा कोचिंग टर्मिनल में 2 वॉशिंग लाइन, 2 इंस्पेक्शन बे लाइन, भारी मरम्मत के लिए 2 लाइन का कवर्ड शेड, 7 स्टेबलिंग लाइन तथा 1 व्हील लेथ लाइन का निर्माण किया गया है। ये सभी सुविधाएँ ट्रेनों के अनुरक्षण कार्य को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और समयबद्ध बनाएंगी।मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक टेक्नोलाजी का उपयोग कर उत्तर पश्चिम रेलवे पर पहली बार बोगी ड्रॉप पिट (Bogie Drop Pit) मशीन लगाई गई है जिससे रेक मेंटेनेंस समय में बचत होगी तथा कार्य सुगम होगा। इसके साथ ही Retractable OHE की स्थापना से maintenance activities में तेजी आएगी। मेगा कोचिंग टर्मिनल में four tier examination system स्थापित किया गया है। इसके साथ ही Synchronized Coach Lifting System (4 Car) आधुनिक एवं मॉडर्नाइज्ड क्रेन, व्हील लेथ, आटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट और Body under gear scanning system जैसी एडवांस टेक्नोलाजी युक्त मशीने भी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे मेंटेनेंस की गुणवत्ता बढेगी और संरक्षा मे और अधिक सुधार आएगा।

इन सभी अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं के समावेश से मेगा कोचिंग टर्मिनल रेलवे अनुरक्षण के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा। बेहतर गुणवत्ता, अधिक संरक्षा और कम समय में अधिक रेकों के अनुरक्षण की क्षमता भविष्य में इस क्षेत्र में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

भारतीय रेल आधुनिक अवसंरचना, तकनीकी नवाचार और उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। मेगा कोचिंग टर्मिनल इसी संकल्प का एक सशक्त प्रतीक है, जो भविष्य की रेल सेवाओं को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा।

More News

पीपाड़ शहर की बहू दिव्या दाधिच का भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग में विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त ।
पीपाड़ शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ योग कार्यक्रम, साप्ताहिक योग शिविर का समापन
पीपाड पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38 ग्राम एमडी ड्रग्स और 3 लाख 37 हजार नकद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
बोरुंदा चिकित्सालय को मिला एक और चिकित्सक एक दशक बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति
हैप्पी सेवा संस्थान के नवीन रक्तशाला भवन का भव्य लोकार्पण, रक्तदान शिविर में 251 यूनिट रक्त संग्रह
पीपाड़ शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय पर कल होगा भव्य योग शिविर, मिल रहा प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube