पीपाड़ शहर की बहू दिव्या दाधिच का भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग में विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त ।
By Shubh Bhaskar ·
21 Jun 2026 ·
127 views
पीपाड़ शहर की बहू दिव्या दाधिच का भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग में विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त ।
पीपाड़ शहर । शहर निवासी आशीष दाधीच की पत्नी सीए दिव्या दाधीच को 'भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग' में विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त किए जाने पर दाधिच समाज सहित शहर में खुशी की लहर दोड़ पड़ी है ।समाजसेवी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि पीपाड़ की बहू सीए दिव्या का चयन भारत के प्रतिष्ठित भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग प्रधान कार्यालय शाखा में “विशेषज्ञ सलाहकार” के रूप में हुआ है। इस गौरवमयी उपलब्धि से पूरे परिवार सहित समाज में हर्ष और उल्लास का माहौल है।वहीं दिव्या का शैक्षणिक और व्यावसायिक सफर भी शानदार रहा है।जोधपुर में जन्मी और पली-बढ़ी दिव्या ने करीब 5 वर्ष पूर्व अपनी चार्टर्ड एकाउंटेंसी की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की थी।दिव्या की उपलब्धि शहर में खुशी का माहौल है करीब एक वर्ष पूर्व दिव्या का विवाह राजेंद्र प्रसाद शर्मा के पुत्र आशीष दाधीच के साथ हुआ।दिव्या का कहना कि यह सफलता दिव्या की कड़ी मेहनत, लगन और बड़ों के आशीर्वाद का प्रतिफल है।पेशेवर करियर के साथ समाज सेवा में भी काम करना चाहती है वे लंबे समय से विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दे रही हैं।