पीपाड़ शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय पर कल होगा भव्य योग शिविर, मिल रहा प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ
By Shubh Bhaskar ·
20 Jun 2026 ·
50 views
पीपाड़ शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय पर कल होगा भव्य योग शिविर, मिल रहा प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ
पीपाड़ नगर। पतंजलि योग समिति एवं विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मामाजी मैरिज गार्डन में कल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सामूहिक इंटीग्रेटेड योग शिविर सभी योग साधकों योग करेंगे।शिविर में मुख्य वक्ता जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर व जिला योग ब्रांड एंबेसडर डॉ. भगवान राम परिहार ने कहा कि योगाभ्यास और प्राणायाम से प्राण, मन और शरीर एकाकार होते हैं। उन्होंने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सात्विक भोजन, दिनचर्या और पंचकर्म-षटकर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल ने योग को ऋषियों की अनमोल धरोहर बताते हुए इसे जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और डॉ. परिहार की मानव सेवा की सराहना की।ब्रह्माकुमारीज की पायल दीदी ने राजयोग व ध्यान की महत्ता बताई, वहीं आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य रामपाल जोशी ने संतुलित जीवन के लिए योग को जरूरी बताया। शिविर प्रभारी चेनाराम गेहलोत व कोषाध्यक्ष देवाराम जांगिड़ ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक चलने वाले इस शिविर में यज्ञ के साथ शुरुआत होती है। शिविर में रोगानुसार योग के साथ-साथ जलनेति, सूत्रनेति, कुंजल, एनीमा, एक्यूप्रेशर, मिट्टी व प्राकृतिक चिकित्सा और आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण जैसी गतिविधियां निशुल्क आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान नरेंद्र सिंह, सम्पत राज, रामेश्वर मरोटिया, महिपाल, मनीष सहित कई योग साधक व्यवस्थाएं संभाल रहे हैं। आयोजकों ने कल होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में आमजन से अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने की अपील की है।