अंबेडकर नगर में एससी मोर्चा ने किया सामूहिक योग, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प।
By Shubh Bhaskar ·
21 Jun 2026 ·
5 views
अंबेडकर नगर में एससी मोर्चा ने किया सामूहिक योग, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केशव मंडल के अंबेडकर नगर ई-ब्लॉक स्थित पार्क में एससी मोर्चा अलवर दक्षिण की ओर से सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसके परिणामस्वरूप वर्ष 2015 से प्रतिवर्ष 21 जून को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने तथा ‘नशामुक्त भारत’ के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का भी आह्वान किया गया।