अलवर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बदबू आने पर चला घटना का पता।
By Shubh Bhaskar ·
21 Jun 2026 ·
5 views
अलवर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बदबू आने पर चला घटना का पता।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित मुल्तान नगर में एक युवक द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब कमरे से तेज बदबू आने लगी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने संदेह होने पर जानकारी जुटाई।
मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि युवक की पहचान अमर सिंह लवाना के रूप में हुई, जो कमरे के अंदर पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ था। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम एवं जांच के बाद आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।