ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दत्त अखाड़ा रामघाट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग शिविर आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 21 Jun 2026 · 6 views
दत्त अखाड़ा रामघाट पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग शिविर आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः दत्त अखाड़ा क्षेत्र स्थित उज्जैन के शिप्रा तट पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज आध्यात्मिक एवं रोजगार महिला इकाई के तत्वावधान में सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में महिलाओं,पुरुषों,बच्चों,वैदिक बटुकों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा दैनिक जीवन में योग को शामिल करने का संदेश दिया।
आयोजक योग गुरु श्रीमती समीक्षा व्यास ने उपस्थित लोगों से नियमित योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है। वहीं अंतरराष्ट्रीय योग गुरु परिणीति शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को सामूहिक योगाभ्यास कराया।
इस अवसर पर आचार्य संजय गोस्वामी,श्रीमती अंबिका पंड्या, श्रीमती संध्या पंड्या,श्रीमती ममता त्रिवेदी,श्रीमती मीना शर्मा,नीलम व्यास,पुष्पा पोरवाल,श्रीमती कांता शर्मा, श्रीमती ममता सुगंधी, डॉ उपेंद्रनाथ त्रिपाठी,अरविंद उपाध्याय,त्रिलोक तिवाड़ी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व महिला पुरुष उपस्थित रहे। और योगाभ्यास में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का समापन “योग करो, स्वस्थ रहो” के संदेश के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube