ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

युवक का अपहरण कर 20 रुपये के नोट पर लिखा फोनपे नंबर, फिरौती में मांगे 10 लाख रुपये।

By Shubh Bhaskar · 21 Jun 2026 · 4 views
युवक का अपहरण कर 20 रुपये के नोट पर लिखा फोनपे नंबर, फिरौती में मांगे 10 लाख रुपये।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के सालनपुर गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने युवक को 20 रुपये का एक नोट थमाया, जिस पर फोनपे (PhonePe) का नंबर लिख रखा था और उसी के माध्यम से संपर्क करने का संकेत दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने युवक के परिजनों से संपर्क कर उसकी सुरक्षित रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की मांग की। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और परिजन युवक की सकुशल वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपहरणकर्ताओं की पहचान और युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से पड़ताल की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने पुलिस से त्वरित कार्यवाही कर युवक को सुरक्षित छुड़ाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube