ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बोरुंदा चिकित्सालय को मिला एक और चिकित्सक एक दशक बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति

By Shubh Bhaskar · 20 Jun 2026 · 40 views
बोरुंदा चिकित्सालय को मिला एक और चिकित्सक
एक दशक बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ की हुई नियुक्ति

पीपाड शहर ।उपखण्ड क्षेत्र के बोरुंदा में राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्रपाल चौधरी ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने उपस्थित होकर डॉक्टर चौधरी का अभिनंदन किया।

डॉक्टर जितेंद्र पाल चौधरी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सांकड़ा जैसलमेर से जियो आर्डर से स्थानांतरित होकर बोरुंदा लगाया गया था उसी आदेश की पालना में शनिवार को राजकीय चिकित्सालय में पदभार ग्रहण किया। डॉक्टर मोहम्मद मुजम्मिल ने चौधरी को पदभार ग्रहण करवाया इस दौरान कई चिकित्साकर्मी व ग्रामींण उपस्थित रहे। रामकिशोर जांगिड़, राजेंद्र रलिया, अशोक गहलोत, सरिता चौधरी के साथ-साथ ग्रामीणों में भीकसिंह मेड़तिया, दुर्गाराम सुथार, नंदकिशोर टाक, राजेंद्र टाक, विकास टाक, महिपाल भंवरिया नरपत गहलोत, कानाराम कड़वासरा, रामदेव भंवरिया, गोविंदराम गोदारा, चेनाराम, सागर टेलर, रामनरेश इनाणिया, यूनूस खान, श्याम भाटी, अंसार अहमद, पवन सिसोदिया, मोहन गर्ग सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
एक दशक बाद मिला स्त्री रोग विशेषज्ञ
राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में डॉक्टर चंद्रावती 2015 में जाने के बाद करीब 11 साल बाद एक बार फिर बोरुंदा चिकित्सालय को महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जितेंद्रपाल चौधरी की नियुक्ति होने से महिलाओं में खुशी की लहर है मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबुती मिलेगी तथा स्थानीय महिला मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेगी। नजदीक में कहीं भी महिला चिकित्सक नहीं होने के चलते अधिकतर महिलाओं को बीमार या महिला रोग होने पर सीधा जोधपुर ले जाना पड़ता था अब यह सुविधा बोरुंदा में मिलती रहेगी।

चार डॉक्टर दो पद रिक्त

वर्तमान में बोरुंदा में पांच पद डॉक्टर के स्वीकृत है उनमें से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहम्मद मुजम्मिल, डॉक्टर मोहम्मद मुजम्मिल (चर्म रोग) और तीसरे डॉक्टर जितेंद्रपाल चौधरी (स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ) तथा अस्थाई (प्रति नियुक्ति) रूप से डॉक्टर गजेंद्र जीनगर लगे हुए है। अभी भी दो पद रिक्त है। बोरुंदा क्षेत्र व मरीजों की संख्या देखते हुए अभी भी डॉक्टरों की कमी महसूस हो रही है।

More News

पीपाड़ शहर की बहू दिव्या दाधिच का भारतीय नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक विभाग में विशेषज्ञ सलाहकार नियुक्त ।
पीपाड़ शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ योग कार्यक्रम, साप्ताहिक योग शिविर का समापन
मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक और उत्कृष्ट बनाने के लिए मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा
पीपाड पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38 ग्राम एमडी ड्रग्स और 3 लाख 37 हजार नकद के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्त
हैप्पी सेवा संस्थान के नवीन रक्तशाला भवन का भव्य लोकार्पण, रक्तदान शिविर में 251 यूनिट रक्त संग्रह
पीपाड़ शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय पर कल होगा भव्य योग शिविर, मिल रहा प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube